Sher Pe Sawar Hoke Aaja Sherawaliye Lyrics

शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये लिरिक्स

शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये लिरिक्स

शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये,
शेरावालिये.. माँ ज्योता वालिये,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये ||

ज्योति माँ जगा के तेरी आस यह लगाई है,
जिन का ना कोई उनकी तुही सहाई है,
रौशनी अंधेरो में दिखा जा शेरावालिये,
शेर पे सवार होक आजा शेरावालिये
शेरावालिये माँ ज्योता वालिये..

राखिओ माँ लाज इन अखियो के तारों की,
डूबने ना पाए नैया हम बेसहारो की,
नैया को किनारे पे लगा जा शेरावालिये,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये,
शेरावालिये माँ लाटां वालिये..

सच्चे दिल से धयाणु जी ने जब था बुलाया माँ,
कटा हुआ शीश तूने घोड़े का लगाया माँ,
भगतों की आन को बचा जा शेरावालिये,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये,
शेरावालिये माँ ज्योता वालिये ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *