Maa Shailputri Aarti

मैया जय शैलपुत्री माता की आरती

शैलपुत्री माता की आरती

जय शैलपुत्री माता

मैया जय शैलपुत्री माता।

रूप अलौकिक पावन

शुभ फल की दाता॥

जय शैलपुत्री माता ॥

हाथ त्रिशूल कमल तल

मैया के साजे ।

शीश मुकुट शोभामयी

मैया के साजे ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

दक्षराज की कन्या

शिव अर्धांगिनी तुम ।

तुम ही हो सती माता

पाप विनाशिनी तुम ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

वृषभ सवारी माँ की

सुन्दर अति पावन ।

सौभाग्यशाली बनता

जो करले दर्शन ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

आदि अनादि अनामय

तुम माँ अविनाशी ।

अटल अनत अगोचर

अतुल आनंद राशि ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

नौ दुर्गाओं में मैया

प्रथम तेरा स्थान ।

रिद्धि सिद्धि पा जाता

जो धरता तेरा ध्यान ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

प्रथम नवरात्रे जो माँ

व्रत तेरा धरे ।

करदे कृपा उस जन पे

तू मैया तारे ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

मूलाधार निवासिनी

हमपे कृपा करना ।

लाल तुम्हारे ही हम

द्रष्टि दया रखना ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

करुणामयी जगजननी

दया नज़र कीजे ।

शिवसती शैलपुत्री माँ

चरण शरण लिजे ॥

जय शैलपुत्री माता ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *