Krishna Bhajan Lyrics

गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो कृष्ण भजन

1. Govind Bolo Hari Gopal Krishna Bhajan Lyrics In Hindi

गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो

गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो,
गोविन्द बोलों हरी गोपाल बोलो ||

ब्रह्मा की जय जय विष्णु की जय जय,
ब्रह्म की जय जय विष्णु की जय जय,
ओ ग्यान की देवी सरस्वती की जय जय,
ओ ग्यान की देवी सरस्वती की जय जय,
गोविन्द बोलों हरी गोपाल बोलो ||

रामजी की जय जय लक्ष्मण जी की जय जय,
रामजी की जय जय लक्ष्मण जी की जय जय,
भरतजी की जय जय शत्रुघ्न जी जय जय,
भरतजी की जय जय शत्रुघ्न जी की जय जय,
जनक दुलारी सीता माता की जय जय,
जनक दुलारी सीता माता की जय जय,
गोविन्द बोलों हरी गोपाल बोलो ||

गंगा की जय जय यमुना की जय जय,
गंगा की जय जय यमुना की जय जय,
त्रिवेणी मात सरस्वती की जय जय,
त्रिवेणी मात सरस्वती की जय जय,
गोविन्द बोलों हरी गोपाल बोलो ||

माता की जय जय पिता की जय जय,
माता की जय जय पिता की जय जय,
अपने अपने गुरूदेव की जय जय,
अपने अपने गुरूदेव की जय जय,
गोविन्द बोलों हरी गोपाल बोलो ||

गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो,
गोविन्द बोलों हरी गोपाल बोलो ||

राधे राधे!!

2.Yashomati Maiya Se Bole Krishna ji ke Bhajan

यशोमती मैया से बोले कृष्ण भजन

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

राधा क्यों गोरी
ओ ओ ओ…..

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

बोली मुस्काती मैया ललन को बताया
बोली मुस्काती मैया ललन को बताया
काली अंधियरी आधी रात में तू आया
लाडला कंहैया मेरा ओ
लाडला कंहैया मेरा काली कमली वाला
इसी लिए कालायशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे
बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने ओ
काले नैनों वाली ने ऐसा जादू डाला
इसी लिए काला

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला||

राधे राधे!!

3.RADHE RADHE JAPO KRISHNA BHAJAN

राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी कृष्ण भजन |

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी,
आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा मेरी चंदा,
चकोर है बिहारी,
राधा मेरी चंदा,
चकोर है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी मिश्री,
तो स्वाद है बिहारी,
राधा रानी मिश्री,
तो स्वाद है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी गंगा,
तो धार है बिहारी,
राधा रानी गंगा,
तो धार है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥

राधा रानी तन है तो,
प्राण है बिहारी,
राधा रानी तन है तो,
प्राण है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी सागर,
तरंग है बिहारी,
राधा रानी सागर,
तरंग है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी मोहनी,
तो मोहन बिहारी,
राधा रानी मोहनी,
तो मोहन है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा मेरी गोरी तो,
साँवरे बिहारी,
राधा मेरी गोरी तो,
साँवरे बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी भोली भाली ,
चंचल बिहारी,
राधा रानी भोली भाली ,
चंचल बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी नथनी,
तो कंगन बिहारी,
राधा रानी नथनी,
तो कंगन बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी मुरली,
तो तान है बिहारी,
राधा रानी मुरली,
तो तान है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥

राधे राधे!!

4.Ek Radha Ek Meera Krishna Bhajan lyrics

एक राधा एक मीरा लिरिक्स

एक राधा, एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी…(2)

एक राधा, एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी

राधा ने मधुबन में ढूँढा
मीरा ने मन में पाया
राधा जिसे खो बैठी वो गोविन्द
मीरा हाथ बिक आया

एक मुरली, एक पायल, एक पगली, एक घायल
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
एक सूरत लुभानी, एक मूरत लुभानी…(2)
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर
राधा के मनमोहन

सा गा मा पा धा
पा धा मा पा रे मा गा
धा रे सा नि धा रे रे गा मा
गा पा मा पा धा पा सा नी सा रे
आ..

राधे राधे!!