Jai Jai Jai Hanuman Gosai Lyrics

भजन - जय जय जय हनुमान गोसाई

जय जय हनुमान गोसाई

वेगी हरो हनुमान महाप्रभु,
जो कछु संकट होये हमारो,
कौन सो संकट मोर गरीबों को,
जो तुम से नहीं जात है टारो,
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज,
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज……

तन में तुम्हरे शक्ति विराजे,
मन भक्ति से भीना,
जो जन तुम्हरी शरण में आये,
दुःख दरद हर लीना हनुमत,
महावीर प्रभु हम दुखियन के,
तुम हो गरीब निवाज हनुमत,
तुम हो गरीब निवाज,
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज……..

राम लखन वैदेही तुम पर,
सदा रहे हर्षाये,
हृदय चीर के राम सिया का,
दर्शन दिया कराए हनुमत,
दर्शन दिया कराए,
दोऊ कर जोड़ अरज हनुमंता,
कहियो प्रभु से आज हनुमत,
कहियो प्रबु से आज,
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *