Badi Der Bhai Nandlala Lyrics

बड़ी देर भई नंदलाला भजन लिरिक्स

बड़ी देर भई नंदलाला भजन लिरिक्स

बड़ी देर भई नंदलाला ,
तेरी राह तके बृजबाला।
ग्वाल बाल एक एक से पूछे ,
कहा है मुरली वाला रे।

कोई न जाए कुञ्ज गलिन में ,
तुझ बिन कलिया चुनने को।
तरस रहे है जमुना के तट ,
धुन मुरली की सुनने को।
अब तो दरश दिखा दे रे नटखट ,
क्यों दुविधा में डाला रे।
बड़ी देर भई नंदलाला ,
तेरी राह तके बृजबाला। टेर
.

संकट में है आज वो धरती ,
जिस पर तूने जन्म लिया।
पूरा कर दे आज वचन वो ,
गीता में जो तूने दिया।
कोई नहीं है तुझ बिन मोहन ,
भारत का रखवाला रे।
बड़ी देर भई नंदलाला ,
तेरी राह तके बृजबाला। टेर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *