तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं |
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं !
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं !
मैं बरसाने से आई हूं, मैं वृषभानु की जाई हूं !
अरे रसिया, ओ मन बसिया, मैं इतनी दूर से आई हूं !
सुना है श्याम मनमोहन, के माखन तुम चुराते हो !
तुम्हे माखन खिलाने को, मैं मटकी साथ लायी हूं ।
सुना है श्याम मनमोहन, की गाये तुम चराते हो !
तेरी गैया चराने को, मैं ग्वाले साथ लायी हूं !
सुना है श्याम मनमोहन, की कृपा तुम खूब करते हो !
तेरी कृपा मैं पाने को, तेरे दरबार आई हूं !
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं !
मैं बरसाने से आई हूं, मैं वृषभानु की जाई हूं !
अरे रसिया, ओ मन बसिया, मैं इतनी दूर से आई हूं !
तेरी मुरली की धुन-सुनने, मैं बरसाने से आई हूं !
2 thoughts on “Teri Murli Ki Dhun Sunne Lyrics”