Arjun Sun Geeta Ka Gyan Lyrics

अर्जुन सुन गीता का ज्ञान जगत में लिरिक्स

अर्जुन सुन गीता का ज्ञान जगत में लिरिक्स

अर्जुन सुन गीता का ज्ञान जगत में ग्यारस बड़ी महान……

ग्यारस के दिन सिर से नहावे लेवे कछुए का अवतार,
कछुए का अवतार रे अर्जुन कछुए का अवतार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन खाट पै सोवे लेवे अजगर का अवतार,
अजगर का अवतार रे अर्जुन अर्जुन का अवतार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन बैंगन खावे लेवे भैंसे का अवतार,
भैंसे का अवतार थे अर्जुन भैसे का अवतार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन चावल खावे लेवे कीड़े का अवतार,
कीड़े का अवतार रे अर्जुन कीड़े का अवतार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन दूध जो पीवे लेवे नागिन का अवतार,
नागिन का अवतार अर्जुन नागिन का अवतार,
अर्जुन सुन  गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन घर घर डोले लेवे कुतिया का अवतार,
कुतिया का अवतार रे अर्जुन कुतिया का अवतार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन करे लड़ाई लेवे चंडी का अवतार,
चंडी का अवतार रे अर्जुन चंडी का अवतार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान…..

ग्यारस के दिन माला फेरे हो जाए भव से पार,
हो जाए भव से पार अर्जुन हो जाए भव से पार,
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान.….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *