Saj Rahe Bhole Baba Lyrics

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स

निराले दुल्हे में मतवाले दुल्हे में ………….
सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में
निराले दुल्हे में मतवाले दुल्हे में
निराले दुल्हे में मतवाले दुल्हे में
सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में

देखो भोले बाबा की अजब है बात
चले हैं संग लेकर के भूतों की बारात
सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में…………

है भेष निराला, जय हो
पिए भंग का प्याला, जय हो
सर जटा चढ़ाये, जय हो
तन भस्म लगाये, जय हो
ओढे मृगशालम जय हो
गले नाग की माला, जय हो
है शीश पे गंगा, जय हो
मस्तक पे चंदा, जय हो
तेरे डमरू साजे, जय हो
त्रिशूल विराजे, जय हो
भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल
शिव भोले जी दिगम्बरहो बैल पे सवार
सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में…………

नित रहे अकेले, जय हो
शंकर अलबेले, जय हो
हैं गुरु जगत के, जय हो
नहीं किसी के चेले, जय हो
है भांग का जंगल, जय हो
जंगल में मंगल, जय हो
भूतों की पलटन, जय हो
आ गई है बन ठन, जय हो
ले भांग का गट्ठा, जय हो
लेकर सिल बट्टा, जय हो
सब पीस रहे हैं, जय हो
हो हक्का बक्का, जय हो
पीकर के प्याले, जय हो
हो गए मतवाले, जय हो
कोई नाचे गावे, जय हो
कोई ढोल बजावे, जय हो
कौ भौ बतावे, जय हो
कोई मुंह पिचकावे, जय हो
भोले भंडारी, जय हो
पहुंचे ससुरारी, जय हो
तब देख के भागे, जय हो
सब नर और नारी, जय हो
कोई भागे अगाडी , जय हो
कोई भागे पिछड़ी, जय हो
खुल गई किसी की, जय हो
धोती और साडी जय हो
कोई कूदे भम भम, जय हो
कोई बोले बम बम, जय हो
कोई कद का छोटा, जय हो
कोई एकदम मोटा, जय हो
कोई तन का लम्बा , जय हो
कोई तार का खंबा, जय हो
कोई है एक टंगा, जय हो
कोई बिलकुल नंगा, जय हो
कोई एकदम काला , जय हो
कोई दो सर वाला, जय हो
शर्मा गुन गाये, जय हो
मन में हर्षाये , जय हो
त्रिलोक के स्वामी, जय हो
क्या रूप बनाये ,जय हो
भोले के साथी, जय हो
हैं अजब बाराती, जय हो
भूतों के लेके टोली चले हैं ससुराल
शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार
सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में
निराले दुल्हे में मतवाले दुल्हे में
निराले दुल्हे में मतवाले दुल्हे में
सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में……………..

One thought on “Saj Rahe Bhole Baba Lyrics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *